निदेशक-संसाधक मंडल /सम्पर्क
केन्द्रीय विद्यालय संगठन के दिशा निर्देशों के अनुपालन एवं क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल संभाग के अनुवर्ती अनुदेशों के परिपालन तथा शिक्षा एवं प्रशिक्षण आंचलिक संस्थान, ग्वालियर द्वारा उन्मुखीकरण स्नातकोत्तर शिक्षक हिन्दी का सेवाकालीन पाठ्यचर्या शिविर प्रथम चरण दिनांक 17.05.2018 से 28.05.2018 तक केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 ग्वालियर परिसर में आयोजित हो रहा है। इस शिविर के अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय संगठन के 11 संभागों से अपेक्षित 36 स्नातकोत्तर शिक्षक (हिन्दी) भाग ले रहे हैं।
शिविर-निदेशक एवं स्थल प्राचार्य :
सुश्री राजकुमारी निगम,
सम्पर्क कार्यालय दूरभाष : 0751-2341208
‘‘सुश्री राजकुमारी निगम हिन्दी एवं अन्य प्रशासनिक विषयों की विशेषज्ञ तथा वर्तमान में केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 ग्वालियर की प्राचार्य एवं उक्त शिविर की निदेशक हैं। केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी मॉड्यूल आधारित कार्यों को सुनिश्चित करने हेतु एवं शिविर के सुचारू संचालन हेतु आपके द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किये गए हैं। सभी प्रतिभागियां का शिविर निदेशक की ओर से हार्दिक स्वागत है एवं केन्द्रीय विद्यालय संगठन के दिशा-निर्देशों के पालन में पूर्ण सहयोग एवं अनुपालन सुनिश्चत करने की अपेक्षा है।
केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 की विस्तृत जानकारी हेतु विद्यालय बेबसाइट
कार्यालय सम्पर्क :
1. श्री राकेश रावत, कार्यालय अधीक्षक, मोबा. 9425727232
2. श्री अभिलाष, कनिष्ठ सचिवालय सहायक , मोबा. 8959018713
-------------------------------------------------------------------------------
डॉ. रामकुमार सिंह शिक्षाविद्, साहित्यकार, भाषा-अध्येता, आधुनिक चित्रकला आदि के कला-समीक्षक, पत्रकारिता, शिक्षा मनोविज्ञान और पैडॉगॉगी व काउंसलिंग विशेषज्ञ के रूप में देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय हैं। भाषा-शिक्षण नए सिद्धांतों की खोजबीन के लिए आपकी एकवर्षीय परियोजना ^^Challenges for transfer of learning towards multilingual target group and
converting the text into activity based communicable concept”के लिए एनसीईआरटी, नई दिल्ली का राष्ट्रीय पुरस्कार-2012 एवं 20 हजार रुपये नगद राशि सहित पुरस्कृत किया गया। आपकी शैक्षणिक योग्यता नेट-यूजीसी, पी-एच.डी., एम.ए.(हिन्दी, राजनीति विज्ञान), विशिष्टीकरण पत्रकारिता एवं जनसंचार, बी.एस.सी.-गणित, बी.एड., संगीत प्रभाकर(गायन, तबला, बांसुरी), डीसीए आदि है। आपने एक दशक तक मध्यप्रदेश में शिक्षा एवं जनसम्पर्क विभाग के लिए कार्य करने उपरांत 07.02.2009 से केन्द्रीय विद्यालय दोणिमलै, कर्नाटक, बैंगलुरू संभाग से स्नातकोत्तर शिक्षक-हिन्दी के रूप में संगठन में सेवा प्रारम्भ की। वर्तमान में आप केन्द्रीय विद्यालय मुरैना में पदस्थ हैं। आपने कुछ वर्षों तक प्रतिष्ठित समाचार पत्रों पत्रकारिता एवं स्तम्भ लेखन किया। आपके 150 से अधिक शोधात्मक आलेख एवं 6 पुस्तकें प्रकाशित हैं। हाल ही में पाश्चात्य शैक्षिक-मनोवैज्ञानिकों के सिद्धांतों पर आपके कार्यों और प्रकाशन को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई है। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश, प्रेमचंद सृजनपीठ उज्जैन जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं ने आपको समय-समय पर व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया है। मध्यप्रदेश संदेश, पंचायिका, पाखी, कथादेश आदि अनेक पत्रिकाओं आपकी कविताएं, गजल, कहानी और आलेख प्रकाशित हुए हैं। आप देश भर में 1 दर्जन से अधिक साहित्यिक, चित्रकला सम्बन्धी सेमीनार और कला-समीक्षा कार्यों में मुख्य समन्वयक, प्रशिक्षक आदि के रूप में संलग्न रहे हैं। आपके अन्य कार्य बेबसाइट ramkumarsingh.com पर उपलब्ध हैं।
-------------------------------------------------------------------------------
सम्बद्ध-निदेशक
– डॉ रामकुमार सिंह

मोबा.9301369969 (शिविर के वाट्सएप समूह का एडमिन नम्बर)
शिविर की ई-सामग्री
भेजने/प्राप्त करने हेतु ई-मेल pgthindiinservicecourse@gmail.com
---------------------------------------------
---------------------------------------------
डॉ शशिभूषण तिवारी,संसाधक
5 सितंबर 1978 को मध्य प्रदेश के सतना ज़िले में जन्में शशिभूषण कवि-कहानीकार-शिक्षक
और युवा समालोचक के रूप में ख्यात हैं। आपकी शिक्षा
बीएससी(गणित), बीएड, एम.ए., एम. फिल, पीएचडी (हिंदी)।
वाणी प्रमाण पत्र, आकाशवाणी। आकाशवाणी आदि माध्यमों में
आपका एक लम्बा अनुभव रहा है। आपका सधा हुआ स्वर और गंभीर समालोचना स्तर इस तपश्चर्या
का प्रमाण है। सृजन के क्षेत्र में आपकी अक्षय कीर्ति हैा कहानियां, कविताएं
एवं समीक्षा, कथादेश, हंस, प्रगतिशील वसुधा, परिकथा, बया, अभिनव
कदम, संवेद, दुनिया
इन दिनों आदि पत्रिकाओं एवं जनसत्ता, दैनिक
भास्कर आदि पत्रों में प्रकाशित एवं आकाशवाणी से प्रसारित हो चुकी हैं । एक कविता
का बीबीसी लंदन से भी प्रसारण। प्रलेस, जलेस, प्रेमचंद सृजनपीठ उज्जैन, केंद्रीय
हिंदी संस्थान आगरा एवं संगमन आदि के आयोजनों में कहानी पाठ कर चुके हैं। प्रगतिशील
तत्वों के साथ आपके व्यक्तित्व में मानवीयता का अपार आग्रह है। आप विभिन्न
शिविरों में संसाधक का दायित्व निभा चुके हैं। आप यूजीसी के रिसर्च फ़ेलो भी रहे।
प्रगतिशील लेखक संघ,
मध्य प्रदेश से सम्बद्ध, अकाशवाणी रीवा एवं इंदौर में पूर्व नैमित्तिक उदघोषक रहे, आजकल महत्वपूर्ण कविताओं एवं कहानियों की स्वेच्छया ऑडियो
रिकोर्डिग में संलग्न। संप्रति- केन्द्रीय विद्यालय, शाजापुर
में हिंदी स्नातकोत्तर शिक्षक।
पता - 25, मंछामन
गणेश विस्तार कॉलोनी, गऊ घाट
रेलवे कॉलोनी के पास, यंत्रमहल
मार्ग उज्जैन (म.प्र.) मोबाईल-9424624278 ई मेल- gshashibhooshan@ gmail.com
------------------------------------------------------------------------------------------------------------
------------------------------------------------------------------------------------------------------------
डॉ.रामचंद्र, संसाधक
डॉ. रामचन्द्र स्नातकोत्तर
शिक्षक हिन्दी के रूप में केन्द्रीय
विद्यालय आईटीबीपी, शिवपुरी
में कार्यरत हैं । केन्द्रीय विद्यालय संगठन में आप 07 फरवरी 2009 से सेवारत हैं।
आपकी शैक्षिक योग्यता- एम.ए.हिन्दी, एम.ए. शिक्षाशास्त्र, बी.एड. यूजीसी-नेट, पी-एच.डी., योग डिप्लोमा आदि है। जवाहर लाल
नेहरू विश्वविद्यालय के स्कॉलर रहते हुए आप ख्यातनाम अध्यापकों व समालोचकों के
सानिध्य में रहे। आपने आकाशवाणी
शिवपुरी में 11 बार वार्ता और परिचर्चा के अन्तर्गत कार्यक्रम प्रस्तुत किये हैं। अब तक विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में अनेक पुस्तक समीक्षा, आलेख औऱ कहानियां
प्रकाशित हैं। सम्पर्क – मोबा. 94069 60174, ईमेल- chandra.ramchandra.ram30@gmail.com

Comments
Post a Comment